राजस्थान

युवक ने ट्रेन के आगे आकर दी जान

Admin4
23 Feb 2023 2:09 PM GMT
युवक ने ट्रेन के आगे आकर दी जान
x
कोटा। कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में आज एक व्यक्ति ने सुसाइड कर किया। दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। डेड बॉडी के आसपास पुलिस को कागज की पर्ची मिली। जिसमें परिजनों के नम्बर लिखे हुए थे। एक पर्ची में लिखा था 'बीमारी से परेशान हो गया हुं'। हादसा इतना भयंकर था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है।
घटना दोपहर 12:बजे के आसपास की है। भामाशाहमंडी के पास बॉम्बे योजना इलाके में ट्रेन की पटरी के पास युवक का शव पड़ा था। शव के पास मिली पर्ची से उसकी पहचान ज्ञानचंद (36) निवासी बंदा खेड़ली थाना कापरेन जिला बूंदी हाल निवासी गोबरिया बावड़ी रूप में हुई। ज्ञानचंद लंबे समय से कोटा में रहता था। उसके 6 साल का बच्ची है।ज्ञानचंद ट्रांसपोर्ट में दलाली का काम करता था। उधोग नगर थाना SI लोकेश मीणा ने बताया कि ज्ञानचंद सुबह घर से निकला था। रेलवे ट्रेक के पास उसका शव मिला। परिजनों ने ज्ञानचंद की बीमारी के बारें में नहीं बताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Next Story