राजस्थान

युवक ने घर में फांसी लगाकर की सुसाइड

Admin4
3 Feb 2023 2:29 PM GMT
युवक ने घर में फांसी लगाकर की सुसाइड
x
कोटा। कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा सेक्टर 7 इलाके में एक युवक ने घर में ही सुसाइड कर लिया। उसने कमरे में हेलमेट पर पैर रखकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसकी मां नहाने गई थी। नहा कर वापस आई तो बेटा फांसी पर लटका हुआ मिला। पडोसियो की मदद से उसे नीचे उतारा गया। और तुंरत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। शव को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक ललित मेहरा (34) प्राइवेट जॉब करता था। 6 महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी।
फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। बताया जा रहा है पहली पत्नी से 3 साल का बच्चा है। ललित बच्चे से मिलना चाहता था। लेकिन उसे नहीं मिलने दिया जाता था। इस कारण वो मानसिक तनाव में चल रहा था। पिछले दो दिन से गुमसुम था। आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे बाहर से घूमकर घर पर आया था। परिचित पवन ने बताया कि ललित की 2017 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई। वो सात महीने की प्रेग्नेंट थी। अगस्त 2022 में ललित ने दूसरी शादी की। ललित पहली पत्नी से हुए बच्चे से मिलना चाहता था। नहीं मिल पाने के कारण तनाव में चल रहा था। उसकी दूसरी पत्नी रीट की तैयारी कर रही है। वो 3-4 दिन पहले ही अपने मायके गई। घर पर ललित की मां थी। पिता बाजार गए हुए थे। उसने हेलमेट पर पैर रखकर फांसी लगाई। उसके वजन से हेलमेट टूट गया। महावीर नगर थाना SI अवधेश ने बताया की ललित के पिता ने शिकायत दी है। जिसमें बच्चे से नहीं मिलने देने के कारण मानसिक तनाव होना बताया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द किया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story