राजस्थान

युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Admin4
8 Feb 2023 11:46 AM GMT
युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी
x
जोधपुर। शहर के रातानाडा स्थित भगवती पौधशाला के पास में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा और सॉरी मम्मी.. इसके सिवा कोई चारा नहीं। उसने सुसाइड नोट में एक युवक का जिक्र किया जिससे उसका पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
वह उसे तंग और परेशान कर रहा था। मृतक के पिता ने इस बारे मेें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि भगवती पौधशाला के समीप रहने वाले 22 वर्षीय हनवंतसिंह पुत्र महेंद्रसिंह ने अपने घर में रस्सी से फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गया। घरवालों को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाए मगर डॉक्टर ने मृत बता दिया। थानाधिकारी सत्यप्रकाश के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने किसी महेंद्र भाटी से लेन देन की बात लिखी है। साथ ही मम्मी सॉरी.. इसके सिवा कोई चारा नहीं . मुझे माफ कर देना।
घटना के संबंध में आज मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित किए जाने का केस दर्ज करवाया है। जिस बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
Next Story