
x
सलूम्बर। सलूम्बर जिले की लसाड़िया पुलिस ने घर मे घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले को अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. सलूम्बर उपाधीक्षक डुंगर सिंह चुंडावत ने बताया कि गत 10 जुलाई को पीड़िता के घर मे घुसकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था.
मामले में नामजद अभियुक्त लेहरिया मीणा व नंगीया मीणा निवासी भरोला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. मामले में अनुसंधान उपाधीक्षक डूंगर सिंह चुंडावत द्वारा किया गया. मामले में पूर्व में अभियूक्त लेहरीलाल उर्फ लेहरिया पिता केवा मीणा निवासी भरोला लसाडिया को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया.
जबकि उसके सहयोगी नंगराज उर्फ नंगीयापिता भगा उर्फ भगला मीणा निवासी भरोला लंबे समय से फरार था. जिसको सोमवार देर शाम दबिश देकर गिरफ्तार किया. पुलिस अनुसंधान शुरु कर दिया है उसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जायेगा.
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़घुसकरमहिलासामूहिक दुष्कर्मदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





