चांदी के 2 कड़े और पायल के लिए महिला का पैर और गला काटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जयपुर. राजस्थान में निर्मम हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है. हनुमानगढ़ के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर से महज 50 किलोमीटर दूर एक महिला का पैर और गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया गया. हत्या से गुस्साए ग्रामीण पिछले 24 घंटे से महिला का शव लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि हत्यारों को गिरफ्तार करें. बदमाशों ने यह हत्या महज दो चांदी के कडे़ और पायल की लूट के लिए की है. पूरी घटना जयपुर से महज 50 किलोमीटर दूर खतेहपुरा गांव का है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





