
x
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक महिला की हिम्मत के आगे दो बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। बदमाशों ने चाकुओं से हमला किया, फिर भी महिला डटी रही। इससे बदमाश डर गए और इसी दहशत में एक बदमाश का पैर टूट गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने निजी कारणों से महिला की पहचान उजागर नहीं की है।मामला विद्याधर नगर थाना क्षेत्र का है। डीसीपी पारिस देशमुख ने बताया कि दोनों चेन स्नेचर मंगलवार रात सेंट्रल स्पाइन के पास बाइक से आए थे। वहां अकेले जाने वाली एक महिला की जंजीर तोड़ दी। इस पर महिला उससे उलझ गई।
अचानक हुई इस घटना से घबराए बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और महिला पर हमला कर दिया। फिर भी महिला डटी रही। इस पर बदमाश बाइक पर बैठकर भागने लगे। महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी और एक बदमाश को पीछे से पकड़कर धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गया। इस दौरान वहां हंगामा होने पर लोग जुटने लगे। बाइक सवार बदमाश तो भाग गया, लेकिन दूसरा बदमाश पैदल ही भागने लगा। जिनका महिलाएं व लोग पीछा करते रहे। इसी दौरान बदमाश दहशत में डिवाइडर पर लगी रेलिंग पर कूदने लगा, तभी उसका पैर रेलिंग में फंस गया और वह नीचे गिर गया। इससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। महिला व लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश मूल रूप से अलवर के सुरेंद्र विहार, बांसूर हाल, श्याम नगर, अलवर का रहने वाला कृष्ण कांत शर्मा उर्फ कालू है. वहीं उसके साथी राहुल की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर जयपुर के मालवीय नगर, त्रिवेणी चौराहा, रिदवी-सिदवी, गोपालपुरा बाईपास, शिप्रापथ, दादी का फाटक और मानसरोवर में एक दर्जन से अधिक चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था.

Admin4
Next Story