राजस्थान

घर का रास्ता बंद कर महिला ने जहर खा लिया

Harrison
10 Aug 2023 7:58 AM GMT
घर का रास्ता बंद कर महिला ने जहर खा लिया
x
राजस्थान | भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक महिला ने रास्ते के विवाद को लेकर जहर खा लिया। महिला की हालत गंभीर हैं, जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला के परिवार वालों ने ही महिला के घर का रास्ता रोक दिया है। इसके कारण महिला का परिवार सीढ़ी लगाकर पड़ोसी के घर से आने जाने को मजबूर है।
घटना चक महतौली गांव की है। नीलम ने बताया कि, उसके गांव का रास्ता उसके परिवार वालों चंदन पक्ष ने घेर रखा है। इसको लेकर उन्होंने पहले भी पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। मामला कोर्ट में जाने के बाद कोर्ट ने 1 साल पहले कोर्ट के सामने से अतिक्रमण हटवा दिया, लेकिन अब फिर से चंदन पक्ष ने घर के गेट पर अतिक्रमण कर लिया। इसके कारण नीलम के परिजन सीढ़ियों के सहारे पड़ौसियों के घर से आने जाने के लिए मजबूर हैं।
बार-बार कहने के बाद भी चंदन पक्ष घर के सामने से अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। इससे परेशान होकर नीलम ने जहर खा लिया। जैसे ही इसके बारे में नीलम के परिजनों को पता लगा तो वह नीलम को लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण नीलम की जान बच गई। फिलहाल नीलम का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है।
Next Story