राजस्थान

सिर पर चढ़ा पहिया, सिटी बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचला

Admin4
4 July 2022 9:52 PM IST
सिर पर चढ़ा पहिया, सिटी बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचला
x

जोधपुर के 12वीं रोड चौराहे पर शुक्रवार दोपहर हुए (City Bus hits scooty in Jodhpur) दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई. स्कूटी पर सवार दो बहनें 12वीं रोड चौराहा से गुजर रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार सिटी बस ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर से स्कूटी के पीछे बैठी युवती उछल कर सड़क पर गिर गई. इतने में बस का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया. युवती को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है|

Next Story