राजस्थान

शादी को नहीं हुए थे एक हफ्ते, युवक को धोखा देकर भागी दुल्हन

jantaserishta.com
26 Oct 2021 5:39 PM IST
शादी को नहीं हुए थे एक हफ्ते, युवक को धोखा देकर भागी दुल्हन
x

DEMO PIC

जानिए क्या है पूरा मामला.

श्रीगंगानगर: बड़े अरमान के साथ युवक ने शादी रचाई। जिंदगी भर साथ निभाने का वादा मन में था। लेकिन दूल्हे को शायद दुल्हन के इरादे का अंदाजा नहीं था। उसे तो झटका तब लगा जब शादी के सिर्फ चार दिन के बाद ही फरार हो गई। बताया जाता है कि दुल्हन का उसके मायके के ही किसी युवक के साथ अफेयर था। यह मामला है राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव दूलापुर केरी का। वह घर से सोने-चांदी के जेवरात तथा नगद राशि भी ले गई।

पुलिस के मुताबिक दूलापुर केरी गांव के पेमाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके मुताबिक उसने अपनी बेटी दुर्गा (19) की शादी 11 अक्टूबर को श्रीगंगानगर में एसएसबी रोड पर गली नंबर 6 निवासी सुभाष नायक से की थी। शादी के बाद दुर्गा पहले पग फेरे के लिए 14 अक्टूबर को मायके आई थी। वह 14-15 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे घर से गायब हो गई। जाते हुए वह डेढ़ तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के जेवरात तथा लगभग 50 हजार रुपए ले गई।
पुलिस के मुताबिक पेमाराम नायक ने गुमशुदगी रिपोर्ट में दूलापुर केरी के ही एक युवक अच्चू पर आरोप लगाया है। इसमें उसने अच्चू के ऊपर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की बात कही है। पुलिस केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story