राजस्थान

मौसम ने ली अंगड़ाई, कोहरा धुंध और सर्द हवा से बदली फिजा

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 12:48 PM GMT
मौसम ने ली अंगड़ाई, कोहरा धुंध और सर्द हवा से बदली फिजा
x

जयपुर: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी राज्यों में सर्दी ने फिर रफ्तार पकड़ी है। राज्य के अनेक हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा और सर्द हवा से सर्दी ने फिर दस्तक दे दी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा चलने से शनिवार से शीतलहर चलेगी और अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में तीन से लेकर पांच डिग्री तक गिरावट होगी। उदयपुरवाटी में घना कोहरा होने से कार पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 22.7 और रात का तापमान 12.3 डिग्री दर्ज हुआ।

मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा जयपुर का मिजाज

आसमान साफ रहेगा और दिन तापमान 19 डिग्री और रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है। गुलाबी नगरी में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने तथा हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज होगी। हवा की गति सामान्य रहने से दिन में ठंड का अहसास ज्यादा रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राज्य में उत्तरी हवाओं के चलने से 15 जनवरी से तेज शीतलहर चलने से जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शीतलहर से कई जगह तापमान माइनस में दर्ज होने की संभावना है।

Next Story