राजस्थान
ग्रामीणों ने जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ सहयोग किया
Admin Delhi 1
8 Jun 2023 12:57 PM IST

x
राजसमंद न्यूज़: जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय नोडल अधिकारी हिना उस्मान तथा डॉ. जयपाल गर्ग द्वारा जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2023 अभियान अंतर्गत राजसमंद के तीन दिवसीय विजिट के तीसरे दिन नोडल अधिकारियों की ओर से भावा गांव में विजिट किया गया।
भावा गांव में निर्मित तालाब पर जन समुदाय, जन प्रतिनिधि, नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों व जिला स्तरीय अधिकारियों के श्रमदान कर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर चौहान, डी.पी.एम सुमन अजमेरा, सरपंच प्रहलाद सिंह, डालू कुमावत, ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।
Next Story





