राजस्थान

सेंटर पिन टूटने से चलता ट्रैक्टर अन बैलेंस हुआ, हादसे में युवक की मौत

Admin Delhi 1
11 March 2023 1:07 PM GMT
सेंटर पिन टूटने से चलता ट्रैक्टर अन बैलेंस हुआ, हादसे में युवक की मौत
x

कोटा न्यूज: शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में आज हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. युवक ट्रैक्टर चालक था। ईंटें खाली कर लौट रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का सेंटर पिन टूट गया। जिससे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। चालक बचने के लिए कूदा। इसी दौरान आगे का टायर फट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर ने उसका चेकअप किया और मृत घोषित कर दिया।

मृतक दिनेश उर्फ जीतू प्रजापति (26) प्रेम नगर प्रथम का रहने वाला था। वह परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था। दिनेश सुबह ट्रैक्टर ट्राली से ईंटें खाली कर कैथून से आ रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक अर्जुन भी था। चांद फार्म के पास ट्रैक्टर का अगला टायर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रैक्टर पलटने लगा तो दिनेश नीचे कूद गया। और अगले टायर के नीचे आ गया।

उद्योग नगर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि कैथून की ओर से आते समय ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्राली के टायरों के नीचे आ गया। उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

Next Story