राजस्थान

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 9 फरवरी से होगा आयोजित, आयोजन की तैयारियों जोरो पर

Shantanu Roy
8 Feb 2023 1:26 PM GMT
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 9 फरवरी से होगा आयोजित, आयोजन की तैयारियों जोरो पर
x
पाली। सुमेर गांव स्थित कालेश्वर महादेव के नवनिर्मित मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 9 फरवरी से होगा। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। कालेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष सरपंच सोहनलाल जांगिड़ ने बताया कि कालका नंद गिरि महाराज महंत कालेश्वर महादेव मंदिर सुमेर व कृष्ण भक्त महेंद्र सिंह राणावत गतिपति कृष्णधाम गुडा मंगलियां 9 फरवरी को सुबह गणपति पूजन, रुद्राभिषेक, कलश यात्रा व वर घोडा, मंडप प्रवेश इसके बाद रात 8 बजे भोजन प्रसादी व भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। जिसमें भजन गायक-कलाकार गौ ऋषि प्रकाश दास महाराज चुरू द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न बोलियां लगाई जाएंगी। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में तोरण, मोबन के बाद 10 बजे से संतों की धर्मसभा होगी। रात में कालेश्वर महादेव के नाम पर भजन संध्या होगी। जिसमें गायक कलाकार गजेन्द्र राव एवं पार्टी, मनोज रिया एवं पार्टी दिल्ली के कलाकार प्रस्तुति देंगे। शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ फले चुंदड़ी कार्यक्रम होगा। संतों, महात्माओं, भामाशाहों और अतिथियों का सम्मान होगा।
Next Story