राजस्थान

तापमान में एक डिग्री की कमी आई, लेकिन गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया

Admin Delhi 1
13 Jun 2023 11:16 AM IST
तापमान में एक डिग्री की कमी आई, लेकिन गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया
x

राजसमंद न्यूज़: जिले में साेमवार काे अधिकतम तापमान पर एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन दिनभर गर्मी ने आमजन काे बेहाल किया। पिछले चार दिनाें में बढ़ा अधिकतम तापमान में रविवार काे प्वांइट 5 की गिरावट के बाद साेमवार काे एक डिग्री की गिरावट रही। नाकली माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार काे तापमान से प्वाइंट 5 के बाद साेमवार काे एक डिग्री गिरावट से अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री यथावत रहा।

दिनभर तीखी धूप व उमस बनी रही। शाम हाे हल्के बादल छाए रहे। शाम काे राजसमंद झील की नाैचाैकी पाल व एरिकेशन गार्डन में भीड़ रही। गर्मी से राहत के लिए शहर के युवा झील में नहाते दिखाई दिए। रात्रि काे चली हवा से गर्मी से कुछ हद तक निजात दिलाने का काम किया। नाथद्वारा, रेलमगरा, कुंवारिया में उमस की चुभन ने लाेगाें काे परेशान किया।

Next Story