राजस्थान

पर्दे के पीछे से आग लगाने का काम कांग्रेस का, संघ और भाजपा तो आग बुझाते हैंः वसुंधराराजे

mukeshwari
22 Jun 2023 11:59 AM GMT
पर्दे के पीछे से आग लगाने का काम कांग्रेस का, संघ और भाजपा तो आग बुझाते हैंः वसुंधराराजे
x

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आरएसएस और भाजपा को कोसने से बाज़ आएं। प्रदेश में दंगे आरएसएस और भाजपा नहीं बल्कि अशोक गहलोत की तुष्टिकरण नीति करवाती है। जितनी भी साम्प्रदायिक घटनाएं हुई हैं, उनके पीछे कांग्रेस की वोटों की राजनीति है। पर्दे के पीछे रहकर आग लगाने का काम कांग्रेस का है। संघ और भाजपा तो कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझाती हैं।

आये दिन संघ के ख़िलाफ़ एक ही राग अलापने वाले गहलोत शायद भूल गए हैं कि देश की आजादी के समय जब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर सीमा लांघने की कोशिश की तो सैनिकों के साथ संघ के स्वयंसेवकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राण दिए थे।

राजे ने यहां जारी एक बयान में कहाकि मुख्यमंत्री बार-बार हिंदुत्व को ललकारने की गलती नहीं करें। क्योंकि हिंदुत्व कोई एजेंडा नहीं, 36 की 36 कोमों और सब धर्मों का आदर करने वाली संस्कृति है। जिसके प्रवाह को न वो रोक सकते न उनकी कांग्रेस।

उन्होंने कहाकि जिस संघ को लेकर उनकी नींद उड़ी हुई है। उसके स्वयंसेवक 1962 के युद्ध में सेना की मदद के लिए सीमा पर पहुंचे थे। फलस्वरूप पंडित जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में संघ को शामिल किया था।

सीएम गहलोत को पता होना चाहिए कश्मीर विलय के समय जब पाकिस्तानी सेना भेष बदल कर हमारी सीमा में घुस रही थी। तब सरदार पटेल और 1965 में पाकिस्तान से युद्ध के समय लालबहादुर शास्त्री ने संघ से मदद माँगी थी। संघ ने जान हथेली पर रख कर सहयोग किया था। वह कोई और नहीं संघ ही था, जिसने दादरा नगर हवेली और गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त कराकर वहाँ भारत का झंडा फहराया था।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story