राजस्थान

नगर परिषद सभापति रेखा भाटी का टैलेंट इन दिनों चर्चाओं में

Shantanu Roy
11 Feb 2023 5:29 PM IST
नगर परिषद सभापति रेखा भाटी का टैलेंट इन दिनों चर्चाओं में
x
बड़ी खबर
पाली। पाली नगर परिषद अध्यक्ष रेखा भाटी की एक प्रतिभा इन दिनों चर्चाओं में है। दरअसल, उन्होंने एक धार्मिक कार्यक्रम में भजन गाया जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, रैगर समाज द्वारा 5 फरवरी को संत रविदास की जयंती मनाई गई थी। कार्यक्रम का आयोजन मिल गेट आबकारी कार्यालय के समीप किया गया। जहां अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष रेखा भाटी को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भजन गाकर खूब वाहवाही बटोरी। उनका ये भजन अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
Next Story