राजस्थान
Jahazpur के अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय के स्थायीकरण पर विचार किया जाएगा
Tara Tandi
20 Feb 2025 7:31 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय संसाधन की उपलब्धता होने पर जहाजपुर में संचालित अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय के कैम्प कोर्ट को नियमित अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय के रूप में स्थापित करने के सम्बन्ध में विचार किया जाएगा।
विधि एवं विधिक कार्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय की समिति द्वारा भीलवाड़ा के जहाजपुर में संचालित अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय के कैम्प कोर्ट को नियमित अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय में स्थापित करने का प्रस्ताव 11 फरवरी, 2020 को प्राप्त हुआ था। लेकिन वित्तीय संसाधन की उपलब्धता के अभाव में जहाजपुर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय की स्थापना नहीं हो सकी।
इससे पहले विधायक श्री गोपीचन्द मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विधि एवं विधिक कार्य मंत्री ने कहा कि जहाजपुर न्यायक्षेत्र के अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय स्तर के 54 प्रतिशत प्रकरण शाहपुरा में लंबित है। एक माह में 6 दिन के लिये अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय का कैम्प कोर्ट जहाजपुर में आयोजित होता है, जिसमें यथासंभव अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहाजपुर कैम्प कोर्ट के कुल 1073 प्रकरण लंबित हैं जिसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।
TagsJahazpur अतिरिक्त जिलासेशन न्यायालयस्थायीकरण विचारJahazpur Additional DistrictSession CourtStabilization Considerationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





