बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, बोला- अल्लाह का आदेश था, पुलिसकर्मी रह गए सन्न

जयपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की खांदर पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने पिता की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति का कहना है कि उसने ऊपरवाले के कहने पर अपने पिता की हत्या की। इस व्यक्ति ने कहा कि उसके पिता बीमार थे और काफी तकलीफ में थे। इसलिए अल्लाह ने उसे आदेश दिया था कि मैं पिता को उनके पास पहुंचा दूं। पूछताछ के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला है कि रमजान के पवित्र माह में इस व्यक्ति ने अपनी मां की भी हत्या कर दी थी। लेकिन तब घर के लोगों ने मामले को दबा दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





