राजस्थान

Ajmer आरएएस परीक्षा-2021 के इंटरव्यू का छठा चरण 17 से 31 अक्टूबर तक चलेगा.

Mohammed Raziq
7 Oct 2023 12:15 PM IST
Ajmer आरएएस परीक्षा-2021 के इंटरव्यू का छठा चरण 17 से 31 अक्टूबर तक चलेगा.
x
परीक्षा-2021 के इंटरव्यू का छठा चरण 17 से 31 अक्टूबर तक चलेगा.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा RAS परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा में सफल रहे कैंडिडेट्स के इंटरव्यू का छठवां चरण 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कैंडीडेट्स के इंटरव्यू-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।
आयोग सचिव ने बताया कि छठवें चरण में 414 कैंडिडेट्स के इंटरव्यू का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इंटरव्यू के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा इंटरव्यू से वंचित कर दिया जाएगा। वे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।
Next Story