राजस्थान

शक्ति प्रदर्शन खोलेगा विधानसभा चुनाव में जीत के दरवाजे

Admin4
10 Oct 2022 12:19 PM GMT
शक्ति प्रदर्शन खोलेगा विधानसभा चुनाव में जीत के दरवाजे
x

जयपुर। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शक्ति प्रदर्शन का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का 3 दिन से हाड़ौती के दौरे पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आ रहे हैं। वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी आज हाड़ौती के दौरे पर है। सचिन पायलट सोमवार दोपहर ट्रेन से कोटा पहुंचेंगे। फिर यहां से सड़क मार्ग से झालरापाटन के लिए रवाना हुए।

इस दौरान कोटा, झालावाड़, झालरापाटन में जगह-जगह सचिन पायलट के स्वागत का कार्यक्रम है। दोनों ही नेताओं के दौरान भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दोनों नेताओं के दौरे को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं का मन टटोलने में लगे हुए है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दोनों ही नेताओं का शक्ति प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में जीत के दरवाजे खोलेगा

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज जयपुर से दोपहर डेढ़ बजे ट्रेन से कोटा जंक्शन पर पहुंचे। यहां सैकड़ों की तादाद में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलट का स्वागत किया। पायलट का स्वागत शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। पायलट के समर्थक एकजुटता का संदेश देने के लिए एक साथ पायलट का स्वागत करने के लिए जुटे। पायलट झालावाड़ में यादव समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिकरत करेंगे। इसके बाद पायलट का शाम को ही जयपुर प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से रैली के रूप में स्टेशन पायलट का स्वागत करने पहुंचे।

कांग्रेस की देहात अध्यक्ष सरोज मीणा की अगुवाई में स्वागत किया गया। पीसीसी सदस्य राखी गौतम के नेतृत्व में कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कॉमर्स कॉलेज चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में स्टेशन पहुंचे। पशुधन विकास बोर्ड के राज्य स्तरीय सदस्य कुंदन यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता मोदी कॉलेज रोड पर एकत्रित हुए, यहां से रैली के रूप में स्टेशन के लिए रवाना हुए। पूर्व पीसीसी सचिव रामकुमार दाधीच, पूर्व पीसीसी सदस्य क्रांति तिवारी, अल्पसंख्यक विकास के प्रदेश चेयरमैन आबिद कागजी, पूर्व प्रधान मन्नालाल गुर्जर आदि के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का तीन दिन से हाड़ौती दौरा चल रहा है। वो लगातार कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं। साथ ही हाड़ौती के कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे हैं। सोमवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बारां जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उमड़ी भीड़ को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

पूनिया ने अंता मे बारिश से तबाह हुई फसलों का जायजा लिया। पूनिया ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा में राज रूठ जाए तो समस्या होती है, यहां तो राम भी रूठा तो राज भी रूठा है। गहलोत सरकार का नुमाइन्दा आता और आंकलन करता, लेकिन उनको किस्सा कुर्सी का से ही फिक्र नहीं है। उसी में ही लगे हुए है तो किसानों के आंसू कैसे पोछेंगे।

Admin4

Admin4

    Next Story