राजस्थान
Alwar सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित द्वितीय चरण के समर कैंप समापन
Tara Tandi
20 Jun 2025 7:08 PM IST

x
Alwar अलवर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वी-शक्ति ट्रस्ट द्वारा चिकानी स्थित एलआईटी कॉलेज कैंपस में अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित समर कैंप के समापन समारोह आयोजित हुआ। समर कैम्प के समापन समारोह में जी न्यूज एंकर शोभना यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिका खिलाडियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव युवाओं के लिए खेलकूद की दुनिया में एक वरदान साबित होगा, क्योंकि भारत अब खेलों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘खेलेगा इंडिया, तो बढ़ेगा इंडिया‘ विजन को साकार करने के लिए अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा प्रारंभ किया गया यह आयोजन प्रशंसनीय है। इस उत्सव में गांव-गांव से प्रतिभावान खिलाडी भाग लेने के लिए आगे आए हैं, जो देश के खेल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बनेंगे। यह बच्चे भविष्य में ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर देश और अपने गांव का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव में युवाओं ने जिस उत्साह और जोश के साथ भाग लिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस दौरान बालिकाओं ने योग प्रणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। सभी बालिकाओं ने समर कैम्प के आयोजन पर केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं प्रशिक्षकों का आभार जताया।
TagsAlwar सांसद खेल उत्सवअंतर्गत आयोजितद्वितीय चरणसमर कैंप समापनAlwar MP Sports Festivalorganised undersecond phasesummer camp closingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





