राजस्थान

नागौर में चिलचिलाती धूप ने आमजन को खासा प्रभावित किया

Admindelhi1
28 March 2024 8:12 AM GMT
नागौर में चिलचिलाती धूप ने आमजन को खासा प्रभावित किया
x
अधिकतम पारा 40 डिग्री : रात न्यूनतम 21 डिग्री

नागौर: नागौर में लगातार 2 दिन से चिलचिलाती धूप ने आमजन को खासा प्रभावित किया है। बीती रात से आज सुबह तक कुछ जगह बादलवाही भी रही। बीती रात का नागौर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्दी के 4 महीने बाद अब फिर से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले 8 नवंबर को यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था। लगातार तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। रात में पंखे और दिन में कूलर का चलन शुरु हो गया है।

मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। दो दिन से गर्मी ने पसीना ला दिया है। इलाके का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है। बुधवार को गर्मी तेज होने से लोग शीतल पेय पदार्थों का उपयोग करते नजर आए।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां हो सकती है। हालांकि नागौर में इस विक्षोभ से विशेष राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बीती रात हवाओं की रफ्तार कुछ तेज हुई तापमान की बढ़ोतरी का असर कुछ कम महसूस किया गया।

Next Story