राजस्थान

शासकीय कन्या विद्यालय प्रथम श्रेणी की 52 में से 47 छात्राओं को विद्यालय प्रशासन ने किया सम्मानित

Admin Delhi 1
23 May 2023 12:30 PM GMT
शासकीय कन्या विद्यालय प्रथम श्रेणी की 52 में से 47 छात्राओं को विद्यालय प्रशासन ने किया सम्मानित
x

अलवर न्यूज: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 18 मई देर शाम को कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित किया गया था। जिसमें बहरोड़ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने उच्च अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। इन सभी छात्राओं का आज सोमवार को विद्यालय में फूल माला, मोमेंट और डिक्शनरी भेंटकर सम्मान किया गया।

प्रिंसिपल रामकला यादव ने बताया कि कक्षा बारहवीं के विज्ञान वर्ग में 52 छात्राएं अध्ययनरत थी। जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा घोषित किए गए परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसमें 47 छात्रों ने प्रथम स्थान ओर 5 छात्राओं ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की 7 छात्राएं ऐसी हैं। जिन्होंने 90% से अधिक अंक हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रिंसिपल ने बताया कि अबकी बार विद्यालय में विज्ञान वर्ग का पहला बैच था। इसमें 11 छात्राएं थी। इनमें से 10 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी ओर एक छात्रा ने द्वितीय श्रेणी अंक हांसिल किए। विद्यालय में विज्ञान वर्ग की सभी प्रकार की फैकल्टी थी।

Next Story