राजस्थान
बीच बाजार में युवक की निर्मम हत्या, नूपुर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट
Rounak Dey
28 Jun 2022 5:25 PM IST

x
उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. बीच बाजार में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. मामला कहीं ना कहीं प्रदेश की कानून व्यव्स्था को कटघरे में खड़ा कर रहा है.
युवक पर धारदार हथियारों से तबाड़तोड़ हमला किया गया और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि मामला मालदास स्ट्रीट इलाके का है. शुरूआती जांच में पुलिस का कहना है कि मृतक ने कुछ दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर की थी.
पुलिस का कहना है कि संभव है इसी कारण के चलते युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या के विरोध में व्यापारियों ने इलाके के बाजार बंद कर दिए हैं.फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उदयपुर में हत्या का लाइव वीडियो भा सामने आ गया है. हत्यारे ने हत्या करने की बात कही थी.
Next Story





