
x
Jaipur जयपुर । नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से बुधवार को राजस्थान पर्यटन विभाग की कमिश्नर और आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती रुक्मणि रियार ने शाही ट्रेन, पैलेस ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना किया।
श्रीमती रुक्मणि रियार ने इस मौके पर बताया कि शाही ट्रेन,पैलेस ऑन व्हील्स हर सीजन में पर्यटकों को राजस्थान की कला ,संस्कृति और विरासत से जुड़े प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराती है। उन्होंने बताया कि शाही ट्रेन के इस फेर में देश-विदेश के 40 यात्री राजस्थान भ्रमण के लिए जा रहे हैं। पर्यटकों को राजस्थानी कला संस्कृति और विरासत से रूबरू करवाने के लिए चलाई जाने वाली इस शाही ट्रेन का इंटीरियर पूर्ण रूप से राजस्थानी महलों की तर्ज पर बनाया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक शाही अंदाज में यात्रा का लुत्फ मिल सके। पैलेस ऑन व्हील्स को भारत की लग्जरी ट्रेन माना जाता है, जिसमें पर्यटक राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, महल, किले और रेगिस्तानी सौंदर्य का अनुभव करते हैं।
श्रीमती रियार ने बताया कि इस शाही ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुख सुविधाओं का पूर्ण ख्याल रखा गया है तथा उनके लिए यात्रा के दौरान खास कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा जिससे उनकी यात्रा यादगार बन सके। उन्होंने बताया कि पैलेस ऑन व्हील ट्रेन की रवानगी के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है जिसे ट्रेन में सवार यात्री भी मनाएंगे।
TagsRajasthan भ्रमणनिकली शाही ट्रेनपैलेस ऑन व्हील्सRajasthan tourroyal trainpalace on wheelsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





