राजस्थान

आर्थिक प्रगति में उद्यमी, व्यापारी और करदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण: सीएम

Admin Delhi 1
22 Jan 2023 11:55 AM GMT
आर्थिक प्रगति में उद्यमी, व्यापारी और करदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण: सीएम
x

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति में उद्यमियों, व्यापारियों और करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हर साल की भांति इस साल भी परामर्शदात्री समिति के सुझावों का बजट में समावेश करने के प्रयास किए जाएंगे। गहलोत राज्य बजट की तैयारियों को लेकर शनिवार को सचिवालय में परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश जीडीपी ग्रोथ में देश में दूसरे नंबर पर है। इन्वेस्ट राजस्थान समिट में रिकॉर्ड निवेश के एमओयू हुए, जो अपने आप में ऐतिहासिक हैं। गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार की ओर से करीब एक करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है। वहीं इंदिरा रसोई में सरकार प्रति थाली पर 17 रुपए का अनुदान दे रही है।

वहीं व्यापारिक संगठनों ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी को 2022 से लागू कर रखा है, हालांकि प्रदेश में इसे अभी तक लागू नहीं किया है। इसका सरलीकरण कर इसे प्रदेश में भी लागू किया जाए। संगठनों ने कहा कि रीको क्षेत्र में सभी विकास कार्य रीको करता है, लेकिन नगर रीको क्षेत्र में हस्तक्षेप पर यूडी टैक्स वसूलता है। ऐसे में रीको क्षेत्र में नगर निगम के हस्तक्षेप को दूर किया जाए। फायर टैक्स रीजनेबल करने, लैंड टैक्स कम करने और जीएसटी का भी सरलीकरण किया जाए। वहीं राजस्थान में यूनिट टूरिज्म पॉलिसी को भी जल्दी से जल्दी लागू करने की मांग की गई।

Next Story