
x
जोधपुर। शहर में सोमवार दोपहर बाद बादल जमकर बरसे। तेज हवाओं के साथ एकरस बरसात पड़ी। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से 64 मिलीमीटर पानी बरस गया। बादलों की गर्जना व बिजली की चकाचौंध से लग रहा था मानो मानसून ने जोधपुर में प्रवेश ले लिया है लेकिन शाम होने की वजह से मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर मानसून एडवांसमेंट के बारे में घोषणा नहीं की। मौसमी परििस्थतियां मानसून के अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग मंगलवार को मानसून के प्रवेश की घोषणा कर सकता है। उधरबारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया। कुछ जगह पानी की चादर चलने लग गई। एक घंटे की बरसात भी शहर नहीं झेल पाया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
दिनभर उमस से परेशान शहर में अपराह्न साढ़े तीन बजे बरसाती बादलों का मौसम बना और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मेघ बरसने लगे। एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। एयरफोर्स िस्थत मौसम विभाग ने 64 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। जोधपुर में कलक्ट्रेट में 39 मिमी और लाल सागर िस्थत बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 14 मिमी बरसात मापी गई।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story