राजस्थान
Minister Vijay Singh के मुख्य आतिथ्य में पंचायत समिति के सभागार में हुआ कार्यक्रम
Tara Tandi
29 March 2025 10:39 AM IST

x
Kotputli-Baharod कोटपूतली-बहरोड़ l विभिन्न वर्गों को लाभान्वित करने, योजनाओं के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने, योजनाओं का आमजन तक सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप इस वर्ष का राजस्थान दिवस साप्ताहिक समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को ‘सुशासन समारोह‘ का जिला स्तरीय आयोजन माननीय राज्य मंत्री राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग राजस्थान सरकार श्री विजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में पंचायत समिति कार्यालय कोटपूतली के सभागार में किया गया।
भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से जिला वीसी के माध्यम से वर्चुअली जुड़ा। इस दौरान विधायक कोटपूतली श्री हंसराज पटेल, विधायक बानसूर श्री देवीसिंह शेखावत, नगर परिषद सभापति श्रीमती पुष्पा सैनी, जिला प्रभारी सचिव श्रीमती उर्मिला राजौरिया, जिला कलेक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल, एसडीएम कोटपूतली श्री बृजेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा, नगर परिषद आयुक्त श्री धर्मपाल जाट सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री सिंह द्वारा जिला पंच गौरव पुस्तिका एवं आरजीएचएस कनेक्ट मोबाइल एप का विमोचन किया गया।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत को विकसित बनाने के ध्येय से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकसित भारत की संकल्पना जल्द पूर्ण होगी। केंद्र और राज्य सरकार इस हेतु पूर्ण तन्मयता से लगी हुई है और इसके परिणाम भी सामने आ रहे है। भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए शिक्षा, सड़कें, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता में रख कर कार्य किया है। गत एक वर्ष में प्रदेश के विकास को गति देने के लिए आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए। राज्य में मूलभूत सुविधाओं का वृहद स्तर पर विस्तार हुआ है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना रुकावट के प्रगतिशील रहेगी।
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा युवा, किसान, महिला, मजदूर सहित हर वर्ग के लिए संवदेनशीलता के साथ कार्य कर रहे है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध है।
कार्यक्रम में कोटपूतली विधायक श्री हंसराज पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र को बजट के माध्यम से विभिन्न सौगातें मिली है। यह राज्य सरकार की जनकल्याण की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है की राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
इस दौरान बानसूर विधायक श्री देवीसिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार क्षेत्र की इच्छाओं और आकांक्षाओं का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार ने हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखा है, आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।
*राज्य स्तरीय स्तरीय कार्यक्रम में हुआ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास*
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आयोजन में श्री शर्मा द्वारा फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के सरलीकरण के आदेश, हरित अरावली विकास परियोजना के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही प्रत्येक जिले की पंचगौरव बुकलेट भी जारी की। इस आयोजन में विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पत्रकारों की हेल्थ कवरेज योजना (आरजेएचएस) का शुभारम्भ किया।
TagsMinister Vijay Singhमुख्य आतिथ्यपंचायत समितिसभागार कार्यक्रमChief GuestPanchayat SamitiAuditorium Programजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





