राजस्थान
संसदीय क्षेत्र-18 जालोर में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 28 मार्च से 4 अप्रेल तक
Tara Tandi
26 March 2024 6:02 PM IST

x
जालोर : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-18 जालोर में लोकसभा सदस्य के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र 28 मार्च से 4 अप्रेल, 2024 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय (न्यायालय कक्ष, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जालोर) में स्वीकार किए जाएंगे।
जालोर संसदीय क्षेत्र (18) की रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत 31 मार्च को रविवार तथा 1 अप्रेल (सोमवार) को वार्षिक बैंक खाता बन्दी होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा जिससे इन दोनों दिवसों पर नाम निर्देशन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वही 5 अप्रेल, 2024 को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 8 अप्रेल, 2024 तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 26 अप्रेल, 2024 को मतदान होगा तथा 4 जून, 2024 को मतगणना होगी।
Tagsसंसदीय क्षेत्र-18 जालोरनाम निर्देशन पत्र प्रस्तुतप्रक्रिया 28 मार्च 4 अप्रेल तकParliamentary constituency-18 Jalorenomination papers submittedprocess from 28th March till 4th Aprilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





