राजस्थान

निगम के वार्ड 50 में अब तक बनी है आवारा मवेशियों की समस्या

Admin Delhi 1
16 Jan 2023 2:16 PM GMT
निगम के वार्ड 50 में अब तक बनी है आवारा मवेशियों की समस्या
x

कोटा: सड़कों की सफाई, कई स्थानों पर ढकी हुई नालियां और उद्यानों पर चमचमाती रेैलिंग। ये सब इस बात को परिभाषित कर रहे हैं कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड नम्बर 50 के लोगों को लगभग हर मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। लेकिन वार्ड में कुछ स्थानों पर आज भी आवारा मवेशी नजर आते है। जो वार्डवासियों के लिए परेशानी खड़ी करते हैं। वार्डवासियों की मानें तो पार्षद ने यहां के लोगों को कई समस्याओं से निजात दिलवाई है। वार्ड के कुछ क्षेत्रों में आज भी नालियों की समस्या है जिनके लिए निगम और यूआईटी को एस्टीमेट बनाकर दिया हुआ है। नगर निगम दक्षिण के इस वार्ड का प्रतिनिधित्व भले ही भाजपा की पार्षद कर रही है और निगम में बोर्ड कांग्रेस का लेकिन वार्ड में हुए कार्य और वार्ड के कुछ लोग कहते हैं कि पार्षद ने कार्य करवाने का हर संभव प्रयास किया है। वार्ड के लगभग सभी गली-मौहल्ले में कार्य करवाए गए हैं। इन इलाकों के लोगों की माने तो वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि रोजाना करीब 4-5 घंटे वार्ड में बिताते हैं और जैसे ही उन्हे निगम से जुड़ी कोई समस्या नजर आती है वो उसे सुलझाने का प्रयास करते हैं, यहीं कारण है कि यहां के लोगों को हर मूलभूत सुविधा समय पर मिल जाती है।

इस वार्ड में महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 4 व 5 एवं चित्रगुप्त कॉलोनी आदि इलाकें आते हैं। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व गत 15 वर्षों से एक ही परिवार के सदस्य यानि पति और पत्नी ही कर रहे हैं, जो इस बात की ओर इंगित करता है कि वार्ड के लोग काफी हद तक वार्ड में हुए कार्यों से सन्तुष्ट हैं। वार्ड के कुछ लोगों का कहना है कि वार्ड में बीते कुछ सालों से काम हुए हैं। पार्षद को कहने की कम ही जरूरत पड़ती है कि उनकी ये समस्या है। चाहे भाजपा का बोर्ड रहा हो या कांग्रेस का लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। कुछ जगहों से आवारा जानवरों की समस्या हटा दी जाये तो वार्ड लगभग समस्या मुक्त हो जाएगा।

वार्डवासी बताते है कि पार्षद को कहने के कुछ समय बाद ही उनकी शिकायतें दूर हो जाती है। पार्षद ने वार्ड के उद्यानों की दशा सुधार दी है। कुछ जगहों को छोड़कर नालियों की समस्या लगभग खत्म हो गई है। जैसे ही बजट आया नालियों की दशा भी सुधर जाएगी। पार्षद ने वार्ड के हर नागरिक को निगम और यूआईटी की ओर से हर वो सुविधा दिलवाने की कोशिश की हैं जिसकी उसको जरूरत है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।

इनका कहना है...

वार्ड में अब तक एक करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तो कुछ चल रहे हैं। क्षेत्र के उद्यानों की स्थिति पहले से और अधिक ठीक हो गई है। योजनाओं की जानकारी वार्ड के हर इंसान तक पहुंचाने का प्रयास करती हंू। निगम और यूआईटी में कुछ कार्यों का इस्टीमेट भी बनाकर दिया हुआ है। बजट आने के बाद नालियों सहित अन्य कार्य करवाने हैं।

- पुष्पा कुमारी चौधरी, वार्ड पार्षद।

वार्ड में कई कार्य हो चुके हैं, कई चल रहे हैं। हमारे यहां पार्क की स्थिति भी सुधरी है। फिलहाल वार्ड में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा हो। रोजाना साफ-सफाई होती है। फोन करते ही काम करवा देती है। समय पर नालियों की सफाई हो जाती है।

- ओमप्रकाश, वार्डवासी।

वार्ड में पहले भी काम हुए ही थे, अब भी हुए हैं। वार्ड की किसी भी समस्या के समाधान के लिए पार्षद से सीधा सम्पर्क किया जा सकता है। नियमित रूप से सड़कों और गलियों की सफाई होती है। समय पर टिपर आते हैं जिससे वार्ड में कम ही स्थानों पर गंदगी नजर आती है। नालियां अधिकांश मौकों पर साफ ही रहती है।

- अभिषेक तिवारी, वार्डवासी।

Next Story