राजस्थान

उपखंड अधिकारी के प्रयासों से हुआ जमा पानी की समस्या का समाधान

Admin Delhi 1
25 Oct 2022 8:46 AM GMT
उपखंड अधिकारी के प्रयासों से हुआ जमा पानी की समस्या का समाधान
x

निवाई न्यूज़: उपखंड अधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित चौधरी कालोनी व बाईपास पुलिया के समीप भरे रहने वाले बरसाती पानी की निकासी की वर्षो पुरानी समस्या का उपखंड अधिकारी रविकान्त सिंह के नेतृत्व में समाधान किया गया। दीपावली के त्यौहार मिली इस सौगात से कालोनीवासियों व आमजन में खुशी की लहर है। उपखंड अधिकारीरविकांत सिंह नगरपालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन एवं रेल्वे के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से पानी की जेसीबी की सहायता से निकासी करवाई गई।

उपखंड अधिकारी रविकांत ने बताया कि कई वर्षो से पानी की उचित निकासी नहीं हो रही थी जिससे कालोनी में हमेशा पानी भरा रहता था। पानी भरा रहने से गंदगी फैलने के साथ ही बदबू आती रहती थी और कई बीमारियां फैल रही थी। इसी प्रकार उपखंड अधिकारीकार्यालय के समीप झिलाय पुलिया के सडक मार्ग पर भी हमेशा भरा रहता था जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होती रहती थी। उपखंड अधिकारीरविकांतसिंह की पहल पर समस्या का समाधान किया गया। पानी की निकासी होते ही कालोनीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कालोनीवासियों आमजन ने समस्या का समाधान करने पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया है।

Next Story