राजस्थान

युवती को किस करने पहुंचा शख्स, तो हुई जूतों से पिटाई

Shantanu Roy
7 July 2022 12:05 PM GMT
युवती को किस करने पहुंचा शख्स, तो हुई जूतों से पिटाई
x
बड़ी खबर

उदयपुर। उदयपुर में एक मनचले को कॉलेज स्टूडेंट के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। लड़की ने बीच सड़क पर आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लड़की की हिम्मत की तारीफ हो रही है। हालांकि, इस घटना के संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना शहर के सूरजपोल इलाके की बताई जा रही है। यहां बुधवार शाम करीब चार बजे एक स्टूडेंट ने अधेड़ को अचानक पीटना शुरू कर दिया। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया।

लेकिन जब लड़की से लोगों से कारण पूछा तो उसका कहना था कि- वह कॉलेज से लौट रही थी तब आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए किस करने की कोशिश भी की। लड़की ने ऑब्जेक्शन किया तो वह डर के मारे भाग निकला, लेकिन पीछा कर थोड़ी ही दूर नगर निगम के पीछे वाली सड़क पर लड़की ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगी। लड़की को पीटता देख भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। लोगों ने आरोपी से भी पूछा कि वह कौन है मगर वो जवाब नहीं दे पाया। इस दौरान स्टूडेंट ने सिर्फ पिटाई ही नहीं की, बल्कि माफी भी मंगवाई। बताया जा रहा है कि मनचला व्यक्ति शराब के नशे में था।

लड़की करीब दस मिनट तक मनचले पर थप्पड़ और जूते बरसाती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की की मदद तो नहीं कि, लेकिन घटना का वीडियो बना लिया। पिटाई के दौरान लोगों ने मनचले को पुलिस के हवाले करने की बात भी कही। मगर लड़की उसे पीटती रही। इस दौरान स्टूडेंट ने उस व्यक्ति से हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी भी मांगने को कहा। साथ ही उस व्यक्ति को कहा कि वो दोबारा ऐसा ना करे। माफी मांगने के बाद बिना मुकदमा दर्ज कराए ही लड़की वहां से चली गई। फिलहाल थाने में इसको लेकर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मनचले की पिटाई की पूरे शहर में चर्चा है।
Next Story