राजस्थान
Barmer में शहीद के नाम पर विद्यालय नामकरण के लंबित प्रकरण का शीघ्र निस्तारण किया
Tara Tandi
5 March 2025 6:59 PM IST

x
Jaipur जयपुर । सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि बाड़मेर जिले में शहीद के नाम पर विद्यालय नामकरण के प्रकरण का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद के परिवार द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय के नामकरण की अपेक्षा रखी गई थी, जो कि नियमानुसार संभव नहीं था। अब परिवार द्वारा माध्यमिक विद्यालय के नामकरण के लिए सहमति दी गई है।
सैनिक कल्याण मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि किसी स्थान पर शहीद की प्रतिमा की स्थापना राज्य सरकार द्वारा नहीं कराकर सम्बंधित ग्रामवासियों द्वारा की जाती है।
इससे पहले विधायक श्री आदूराम मेघवाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि जिला बाड़मेर के बैटल कैजुअल्टी (फेटल) एवं ऑपरेशनल कैजुअल्टी (फेटल) तथा बैटल कैजुअल्टी (नॉन फेटल) एव फिजिकल कैजुअल्टी के आश्रितों के नियोजन एवं विद्यालय नामकरण से संबंधित प्रकरण विभिन्न कार्यालयों में लंबित है, जिसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इन लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने का प्रयास कर रही है। यह एक सतत प्रक्रिया है। लंबित प्रकरणों मे आ रही कमियों को संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार कार्यवाही कर, शीघ्र ही लंबित प्रकरणों का निस्तांरण किया जा रहा है। सैनिक आश्रित परिवारों के सदस्यों को नियुक्ति एवं अन्य् लाभ दिए जाने के नियम व प्रावधानों का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।
TagsBarmer शहीदनाम विद्यालय नामकरणलंबित प्रकरणशीघ्र निस्तारण कियाBarmer martyrnaming of schoolpending caseresolved soonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





