राजस्थान
दर्द इतना कि रोजाना 5 इंजेक्शन भी कम लगे, कलेक्टर के प्रयास से हुआ ऑपरेशन
Ashwandewangan
4 July 2023 10:55 AM IST

x
कलेक्टर के प्रयास से हुआ ऑपरेशन
अलवर , 12 मई को अलवर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिवाजीपार्क निवासी राजकुमार शर्मा की पत्नी अनीता शर्मा फूट-फूट कर रोई। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी को गले लगा पूरी पीड़ा जानी। तब पता लगा कि महिला अनीता शर्मा के पति राजकुमार शर्मा के सिर की नशे फूली हुई हैं। इलाज के लिए 12 लाख रुपए खर्च बताया गया । पहले एक ऑपरेशन में 6 लाख खर्च हो चुके हैं। पति राजकुमार रोजाना दर्द से इतने कराहते हैं कि एक दिन में पेन किलर के 4-4 इंजेक्शन लगाने पड़ते थे। दवाओं का असर भी नहीं होता है। जब वे घर में कराहते तो पूरा परिवार राेने लगता था। इस दर्द को सीएम ने समझा और पूर्व कलेक्टर को तुरंत इलाज कराने के आदेश दिए थे। उसके बाद अब नए कलेक्टर पुखराज सैन के प्रयासों से शिवाजी पार्क निवासी राजकुमार शर्मा को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में सफल ऑपरेशन हो गया। इसके बाद पूरे परिवार में खुशी है। जिन्होंने अलवर कलेक्टर के प्रयासों की खूब सराहना की है।
इसलिए नहीं हो पाया था इलाज
राजकुमार शर्मा के 7 सालों से सिर में तेज दर्द रहता था। पहले एक मकान बेचकर एक ऑपरेशन कराया। जिसमें करीब 6 लाख खर्च हो गए थे। बाद में डॉक्टर ने कहा कि एक ऑपरेशन और कराना पड़ेगा। इसके लिए परिवार के पास पैसे नहीं थे। चिरंजीवी योजना में यह ऑपरेशन कवर नहीं था। इस कारण राजकुमार शर्मा की पत्नी व बेटा सीएम से मिले थे। असल में इलाज के लिए फ्लोडावर्ट डाला जाना था। जो चिरंजीवी योजना के बजट कोड में शामिल नहीं था। मुख्यमंत्री के आदेश पर कलेक्टर के प्रयासों से उनका ऑपरेशन हो गया है।
कई बार कलेक्टर ने बातचीत की
2 महीने पहले मुख्यमंत्री पूर्व कलेक्टर को आदेश देकर गए थे। लेकिन दो दिन बाद ही उनका तबादला हो गया था। इसके बाद नए कलेक्टर आए। उनको पहले डेढ़ महीने तक इस मामले का पता ही नहीं चला। जब जरिए कलेक्टर को पता लगा तो तुरंत राजकुमार शर्मा के इलाज के प्रयास शुरू कर दिए। खुद कलेक्टर पुखराज ने दो-तीन बार जयपुर में भी बातचीत की। अलवर की टीम को बराबर पीड़ित परिवार के संपर्क में रखा। अब राजकुमार शर्मा के बेटे ने बताया कि मुख्यमंत्री , अलवर कलेक्टर व आरसीएचओ के प्रयासों से इलाज हो गया है। पूरे परिवार में खुशी लौटी है।
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
Next Story





