राजस्थान

खेत जा रही महिला का कात‍िल ने काटा दोनों पैर, चांदी के कड़े लेकर हुआ फरार

jantaserishta.com
17 Nov 2021 11:45 AM IST
खेत जा रही महिला का कात‍िल ने काटा दोनों पैर, चांदी के कड़े लेकर हुआ फरार
x

राजसमंद: जयपुर के बाद अब राजस्थान के राजसमंद में खेत पर जा रही महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकालने की घटना सामने आई है. विरोध करने पर महिला के गले पर भी वार किया गया जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के अमरतिया गांव में सोमवार को 45 साल की कंकूबीई का शव खेत में लहूलुहान पड़ा मिला. धारदार हथियार से दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाले हुए थे और पूरे शरीर पर घाव के निशान थे. ऐसा लग रहा था कि लुटेरे से महिला ने काफी संघर्ष किया.
पत‍ि को खाना देने खेत पर न‍िकली थी मह‍िला
कंकूबाई सुबह-सुबह अपने पति को खाना देने के लिए खेत पर निकली थी मगर जब पत्नी खेत पर नहीं पहुंची और पति भूखे घर आया तो बच्चों ने बताया कि वह तो सुबह ही खाना लेकर खेत पर निकल गई थी.
तब परिजन तलाशने निकले तो देर रात तक कहीं कोई सूचना नहीं मिली. उसके बाद चारभुजा थाने में गुमशूदगी की सूचना दी. सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खेत में पेड़ के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि एक संदिग्ध को घटनास्थल पर देखा था.
महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल ले गया कात‍िल
राजसमंद एसपी शिवलाल ने बताया कि पुलिस ने नाथद्वारा और अरमतिया चारभुजा की हत्या के संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है, जल्दी ही गिरफ्तारी होगी. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जयपुर में इसी तरह से खेत में पशु चरा कर आ रही एक महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए थे. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पैरों और हाथों में चांदी के कड़े पहनती हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story