राजस्थान

गाड़ियों में आए बदमाशों ने मांगी 70 हजार रुपए महीने रंगदारी

Admin4
25 Aug 2023 3:54 PM IST
गाड़ियों में आए बदमाशों ने मांगी 70 हजार रुपए महीने रंगदारी
x
अलवर। अलवर भिवाड़ी में एक बार फिर से बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने एक बार फिर रंगदारी के लिए गुरुवार देर रात बदमाशों ने सूरज सिनेमा स्थित इस्माइल कॉलोनी में घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद भिवाड़ी थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा 70 हजार रुपए की हर महीने रंगदारी देने के लिए यह फायरिंग की गई है। फायरिंग करने वाले सभी बदमाश तीन कारों मे बैठ कर आए और उन्होंने सूरज सिनेमा में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी।
Next Story