
x
अजमेर। अजमेर हैडकांस्टेबल ने परिवाद से नाम हटाने के लिए परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी के बताए अनुसार परिवादी हैडकांस्टेबल जयपाल के साथ चाय की थड़ी पर गया। यहां परिवादी ने ज्योंहि उसे 5 हजार रुपए की राशि हाथों में दी एसीबी ने रंगे हाथ रिश्वत राशि सहित उसे पकड़ लिया। एसीबी उसे गिरफ्त में लेकर पंचायत समिति श्रीनगर के वीसी कक्ष में ले गई, जहां विस्तृत मौका रिपोर्ट तैयार की। शाम 4 बजे तक चली कार्यवाही एसीबी की ट्रेप की कार्यवाही सुबह 9 बजे से शुरू हुई। सुबह साढ़े 10 बजे हैड कांस्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा गया। एसीबी हैड कांस्टेबल के किशनगढ़ स्थित आवास पर भी कार्यवाही करने पहुंची, जहां शाम 4 बजे तक एसीबी ने पंचायत समिति के वीसी कक्ष में रिपोर्ट तैयार की। सर्च अभियान हैड कांस्टेबल जयपाल के बैंक खातों के साथ घर पर सर्च अभियान की कार्यवाही देर शाम तक जारी रही।
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर के महताब सिंह का नोहरा निवासी ई-रिक्शा चालक अशोक कुमार से गुरुवार रात दो बदमाशों ने मोबाइल व 12 सौ रुपए लूट लिए। बदमाश पहले उसे विजय नगर की कहकर लेकर गए। वहां सुनसान जगह पहुंचकर उस पर हमला कर दिया। ब्लेड से जीभ को काट दिया। ई-रिक्शा चालक करीब 6 घंटे तक वहां पड़ा रहा। सुबह 4 बजे होश आने पर घर आया। ई-रिक्शा चालक अशोक कुमार पुत्र भौरे लाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे दो युवक उसके पास आए। उसे विजय नगर जाने की कहकर लेकर गए। विजय नगर के पास सुनसान जगह पर पहुंचते ही उन्होंने ई-रिक्शा रुकवाया। एक युवक टाॅयलेट करने लग गया। दूसरे ने रिक्शा चालक से कहा कि कहां लेकर आ गए। इसके बाद दूसरे ने पिटाई शुरू कर दी। तभी एक जने ने ब्लेड से ई-रिक्शा चालक की जीभ काट दी। इसके बाद वह खून से लथपथ हो गया। बदमाश उसका मोबाइल व पैसे लेकर भाग गए।
ई-रिक्शा चालक रात भर पड़ा रहा ब्लेड मारने के बाद रिक्शा चालक बेहोश हो गया। वह रात करीब 10 बजे से वहीं पड़ा रहा। तड़के 4 बजे उसे चेत आया। उसके बाद वह घर आया। यहां आने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। तब जीभ पर 6 टांके आए हैं। उसके बाद ई-रिक्शा चालक ने पूरी घटना को बयां किया है। पहले भी अलवर शहर में ई-रिक्शा चालकों के साथ कई घटनाएं हो चुकी हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story