
जयपुर क्राइम न्यूज़: रामनगरिया थाना इलाके में पंजाब पुलिस की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश गैंगस्टर है। वह हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस को उसके जयपुर में होने की सूचना मिली थी। इस पर पंजाब पुलिस की टीम जयपुर आई। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उस पर फायरिंग की। जबाव में बदमाश ने भी फायरिंग की। बदमाश के पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में में भर्ती करवाया है। पंजाब में एक हत्या के मामले में जयपुर में बदमाश फरारी काट रहा था। पंजाब पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे रामनगरिया इलाके में फ्लैट पर दबिश देकर पकड़ा। बदमाश पुलिस की गिरफ्त से भागने के लिए फायरिंग करने लगा। इस पर पंजाब पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।





