
x
कोटा। कोटा पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने जमादार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जमादार की पीठ और जांघ में चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल लाया गया। घायल दीपक नगर निगम कोटा उत्तर में जमादार है। बताया जा रहा है कि हमलावर दीपक का पड़ोसी है। दोनों के बीच सात साल पहले पार्टी का बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दीपक सरकारी सेवा में नहीं थे।
घायल दीपक ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। कुन्हाड़ी क्षेत्र के वार्ड 50 के सेक्टर 4 में सफाईकर्मी ड्यूटी पर थे. इसी दौरान बदमाश तीन बाइक पर आए। स्टाफ को साथ देखकर एक बार तो चले गए। फिर दोबारा आया और चाकू से हमला कर दिया। उसकी पीठ और जांघ पर चाकू के घाव थे। दीपक ने बताया कि उसका परिवार लाडपुरा हरिजन बस्ती में रहता है। पड़ोस में मोलाराम का घर है। सात-आठ साल पहले दोनों के बीच पार्टी का बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बदमाशों ने दो-तीन बार हमला करने का प्रयास किया। इससे परेशान होकर वह डेढ़ साल पहले बोरखेड़ा क्षेत्र में शिफ्ट हो गया था। आज मोलाराम के पुत्र अंकुश ने साथियों सहित हमला कर दिया। जिसकी तहरीर थाने में दी गयी है.
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story