राजस्थान

जमीन की दीवार के विवाद में बदमाश ने युवक के पेट में मारी गोली

Admin4
24 July 2023 7:15 AM GMT
जमीन की दीवार के विवाद में बदमाश ने युवक के पेट में मारी गोली
x
अलवर। अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी बल्लू का बास गांव में जमीन के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी। गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि काली पहाड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय धर्मचंद यादव पर गांव के ही देवी सिंह ने अवैध देशी कट्टे से फायर कर दिया। गोली धर्मचंद के पेट में लगी। जिसे गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया। परिजनों ने बताया कि जमीन की डोल (दीवार) के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। घटना के बाद गांव में पुलिस पहुंची। आरोपी पक्ष फरार हो गया। परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।
जमीन की दीवार का विवाद परिजनों ने बताया कि जमीन की दीवार का विवाद है। धर्मचंद सुबह खेत जोतने के लिए गया था। तब वहां दूसरे पक्ष के लोग दीवार काटने में लगे थे। इस बार पर उनको टोका। बाद में घर आने पर हमला कर दिया। अवैध कट्टे से फायरिंग करने से गंभीर हालत में अलवर लेकर पहुंचे हैं। जहां इलाज जारी है।
Next Story