राजस्थान

पश्चिम क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता में पदक विजेता हॉकी राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीम रही

Shantanu Roy
31 March 2023 12:03 PM GMT
पश्चिम क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता में पदक विजेता हॉकी राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीम रही
x
करौली। करौली राजनांदगांव में आयोजित हॉकी इंडिया फर्स्ट वेस्ट जोन जूनियर 18 वर्षीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी हॉकी राजस्थान की पुरुष एवं महिला टीम का आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने बताया कि राजनांदगांव (छ.ग.) में आयोजित हॉकी इंडिया फर्स्ट वेस्टजोन जूनियर 18 वर्षीय प्रतियोगिता में राजस्थान पुरुष टीम ने रजत और महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है।
आगरा के पूर्व विधायक विनोद बंसल, महासचिव मित्रानंद पुनिया, संयुक्त सचिव सुमेर सिंह, सचिव हॉकी नागौर शहजाद खान, सचिव हॉकी बाड़मेर मदन सिंह राठौर, राजेश शर्मा, हॉकी कोच शकील खान, मनीष दिवाकर, सौरभ बेताल, हेमंत. चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह व आरिफ खान आदि ने खिलाडिय़ों को मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। सारस्वत ने बताया कि हाॅकी राजस्थान टीम के खिलाड़ियों का स्वागत कर आगरा से उनके घर रवाना कर दिया गया है।
Next Story