राजस्थान

महापौर ने लगाया अतिरिक्त आयुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप

Admin Delhi 1
21 Jun 2023 12:53 PM GMT
महापौर ने लगाया अतिरिक्त आयुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप
x

जयपुर: नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय में चल रहे धरने के दौरान महापौर मुनेश गुर्जर ने अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि राजेंद्र वर्मा इन फाइलो कि जांच में दोषी नही पाए जाते हैं तो वह स्वयं इस्तीफा देकर धरना समाप्त कर देगी।

नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा से विवाद के बाद महापौर मुनेश गुर्जर पार्षदों के साथ धरने पर बैठी है। बुधवार को उन्होंने निगम मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने राजेंद्र वर्मा पर आपदा प्रबंधन, सुलभ शौचालय और बीट पत्रावली की फाइल में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। गुर्जर ने कहा कि इन फाइलों की जांच की जाए यदि इन फाइलों में राजेंद्र वर्मा दोषी नहीं पाए जाते हैं तो वह स्वयं इस्तीफा दे देगी और वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Next Story