राजस्थान

अलवर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री किया गया दर्ज

Admin Delhi 1
12 May 2023 4:39 PM IST
अलवर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री किया गया दर्ज
x

अलवर न्यूज: पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेने पर गर्मी अब फिर से तेवर दिखाने लगी है। अलवर शहर का गुरुवार काे अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक व न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री कम रहा।

माैसम विभाग ने आने वाले दिनाें में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। शहर में दिन के निकलने के साथ ही गर्मी पड़ना शुरू हाे गई। दाेपहर हाेते-हाेते धूप तल्ख हाे गई। सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आने पर लाेगाें काे दिनभर की गर्मी से कुछ राहत मिली। कला काॅलेज के भूगाेल के प्राेफेसर विजय वर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ का असर समाप्त हाेने के कारण तापमान बढ़ रहा है।

Next Story