राजस्थान

मजदूर चक्कर खाकर कंक्रीट पर गिरा, मौक़े पर मौत

Admin4
12 Jun 2023 6:45 AM GMT
मजदूर चक्कर खाकर कंक्रीट पर गिरा, मौक़े पर मौत
x
भरतपुर। भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में रेलवे का पट्टी बनाने का काम चल रहा है। कंस्ट्रक्शन साइड पर काफी मजदूर काम कर रहे हैं। काम करते समय रविवार दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर एक मजदूर को चक्कर आ गए और वह जमीन पर पड़ी कंक्रीट पर गिर गया, और उसकी मौत हो गई।
युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे एचआर मैनेजर चुनमुन मोंटी ने बताया की, उद्योग नगर थाना इलाके में रेलवे द्वारा पट्टी बनवाने का काम किया जा रहा है। जिसका ठेका एक प्राइवेट कंपनी पर है। मजदूर रेलवे का पट्टी बनाने का काम रहे थे। इस दौरान अचानक एक करन (21) नाम का मजदूर चक्कर खाकर कंक्रीट के ऊपर गिर गया। जिससे उसके सिर के पीछे चोट लगी और खून आने लगे। तभी वहां मजदूर इकट्ठे हो गए, और करन को अस्पताल लेकर आया गया। डॉक्टर ने करन को मृत घोषित कर दिया। करन उत्तर प्रदेश के गौंडा का रहने वाला है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ यहां मजदूरी करने आया हुआ था। इस घटना की सूचना करन के परिजनों को दे दी गई है। शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। करन के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Next Story