राजस्थान

25 फरवरी को होने वाला नवनिर्मित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर का लोकार्पण अपरिहार्य कारणों से स्थगित

Tara Tandi
21 Feb 2024 6:33 PM IST
25 फरवरी को होने वाला नवनिर्मित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर का लोकार्पण अपरिहार्य कारणों से स्थगित
x
जालोर । नवनिर्मित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर का 25 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाने वाला लोकार्पण अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर के प्राचार्य डॉ. पवन ओझा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार 25 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 मेडिकल कॉलेजों व 6 नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है तथा नवीन तिथि जल्द घोषित की जायेगी।
Next Story