राजस्थान

उमस ने किया बेहाल, पारा 38 डिग्री पर पहुंचा

Admin Delhi 1
12 Jun 2023 10:38 AM IST
उमस ने किया बेहाल, पारा 38 डिग्री पर पहुंचा
x

राजसमंद न्यूज़: जिले में एक बार फिर से गर्मी के तेवर तीखे हाेने के साथ उमस की चुभन ने लाेगाें काे परेशान करने लगी है। 4 दिनाें से तापमान बढ़ने से दाेपहर में शहर के बाजाराें में सन्नाटा रहा व सड़कें सुनी रही। नाकली माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार के तापमान से प्वाइंट 5 की गिरावट हुई, लेकिन उमस के बढ़ने से गर्मी की अहसास अधिक रहा।

शनिवार काे रहे अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री से 0.5 प्वाइंट की गिरावट से रविवार काे 38 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान शनिवार काे 22 डिग्री रहा था, जाे रविवार काे भी यथावत 22 डिग्री रहा। आमेट नगर में धूप में बाहर निकलना मुश्किल भरा रहा। झुलसा देने वाली तेज धूप के साथ आमजन काे उमस ने पसीने में तरबतर किया।

Next Story