राजस्थान

बढ़ने लगी गर्मी, स्वीमिंग पुल पर बढ़ी लोगों की भीड़

Shantanu Roy
12 Jun 2023 12:18 PM GMT
बढ़ने लगी गर्मी, स्वीमिंग पुल पर बढ़ी लोगों की भीड़
x
दौसा। दौसा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे। तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। तेज गर्मी के कारण दोपहर में बाजार में सन्नाटा छाया रहा। वैसे तो गर्मी लगातार चार दिन से अधिक है, लेकिन शुक्रवार तक तापमान 40 डिग्री पर था। रविवार सवेरे से हवा बंद होने व धूप में अधिक तेजी होने के कारण गर्मी के तेवर दोपहर में तेज रहे। तापमान भी 41 डिग्री पहुंच गया। हालात यह रहे कि दोपहर एक बजे से बाजार में इक्के दुक्के लोग ही नजर आए। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। लोग गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर गुजरते नजर आए। वहीं पेड़ों की छाव में लोगों ने गर्मी से बचाव किया। गर्मी के कारण शहर में संचालित स्वीमिंग पूलों पर रविवार को नहाने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड रही। वहीं मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार के बीच तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। शहर में दो दिन में तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री पहुंच गया। शहर में 8 जून को तापमान 39 डिग्री, 9 को 40 डिग्री व 10 जून को तापमान 41 डिग्री पहुंच गया।
Next Story