राजस्थान

फरवरी महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, मार्च में जिलों में ज्यादा रहेगा गर्मी का असर

Shantanu Roy
3 March 2023 10:45 AM GMT
फरवरी महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, मार्च में जिलों में ज्यादा रहेगा गर्मी का असर
x
बड़ी खबर
सिरोही। फरवरी के महीने ने इस बार गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मार्च शुरू हो गया है। इस माह के दूसरे सप्ताह तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दावा किया जा रहा है कि मार्च के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी लू जारी रहेगी। पिछले 13 साल में पांच बार मार्च में पारा 40 के पार जा चुका है। आशंका जताई जा रही है कि इस साल (मार्च) भी तापमान 40 को पार कर जाएगा। इसका सर्वाधिक प्रभाव बीकानेर जिले के साथ ही जोधपुर संभाग (पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर व नागौर) में रहेगा। रात में भी राहत के आसार नहीं हैं। इधर, गर्मी के हालात को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली की ओर से चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी समर एडवाइजरी जारी की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि मार्च के महीने में जयपुर का तापमान 40 के पार जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार दिसंबर, जनवरी और फरवरी में भी सर्दी सामान्य से कम रही। जनवरी के महीने में राजस्थान में कुछ दिनों के लिए कड़ाके की सर्दी जरूर रही। तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। दिसंबर में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। यानी सर्दी कम रही, जो पिछले कई सालों में देखने को मिली। दिसंबर में भी बारिश नहीं हुई थी। इस बार फरवरी में भी ज्यादातर शहरों में दिन का सामान्य तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। फरवरी में, उत्तर-पश्चिम भारत (राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी) में औसत दिन का अधिकतम तापमान 24.86 °C 3.40 °C अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले 1960 में फरवरी में यह तापमान 24.55 डिग्री तक पहुंच गया था।
जयपुर में भी पिछले महीने फरवरी में 28 में से 13 दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। जयपुर में फरवरी में औसत तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस महीने (मार्च) की बात करें तो मौसम विभाग भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जता रहा है। पिछले 12 साल की मार्च रिपोर्ट पर नजर डालें तो पांच बार (2016, 2017, 2019, 2021 और 2022) ऐसे मौके आए जब जयपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर (मार्च में) चला गया। ऐसे में इस बार भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने बताया कि केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट पर नजर डालें तो मार्च में गर्मी का सबसे ज्यादा असर गुजरात से लगे जालौर, सिरोही और बाड़मेर बेल्ट में रहेगा. इसके अलावा डूंगरपुर, बांसवाड़ा क्षेत्र में मार्च में भीषण गर्मी पड़ने के संकेत हैं। इससे इन जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इनके अलावा बीकानेर, गंगानगर और चूरू के आसपास भी गर्मी तेज रहेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार राजस्थान में गर्मी के मौसम में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है। इस बार फरवरी में भी कई शहरों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इस बार भीषण गर्मी के पीछे वैश्विक कारक पश्चिमी प्रशांत महासागर में ला नीनो से अल नीनो की स्थिति को माना जा रहा है। इसके अलावा आईओडी यानी हिंद महासागर में इंडियन ओशन डायपोल में न्यूट्रल की मौजूदा स्थिति भी एक वजह मानी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मी से बचने के लिए लोगों को सबसे पहले खुद को डिहाइड्रेशन से बचाना है। इसके लिए दिन में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी या कोई अन्य तरल जैसे छाछ, नारियल पानी, नींबू की फांक आदि पिएं। पानी पीने से मानव शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इसके साथ ही सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच कोई जरूरी काम न हो तो बेवजह धूप में न निकलें।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story