राजस्थान

आधे शहर की स्वास्थ्य रक्षा एक अधिकारी के भरोसे

Admin Delhi 1
20 Jan 2023 1:48 PM GMT
आधे शहर की स्वास्थ्य रक्षा एक अधिकारी के भरोसे
x

कोटा: अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे नगर निगम कोटा उत्तर में एक बार फिर से आधे शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा एक ही स्वास्थ्य अधिकारी के भरोसे हो गई है। दो सहायक अभियंताओं को स्वास्थ्य अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया है। नगर निगम में पिछले कई सालों से स्वास्थ्य अधिकारी का पद रिक्त है। तत्कालीन भाजपा बोर्ड के समय में जब एक ही नगर निगम थी। उस समय वार्डों की संख्या 65 थी। ऐसे में शहर की सफाई का जिम्मा उस समय सहायक अभियंता सतीश मीणा के पास था। उन्हें स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। दो नगर निगम बनने के बाद सतीश मीणा को कोटा उत्तर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी का जिम्मा दिया गया। जिनके अधीन कोटा उत्तर के 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था थी। वहीं कोटा दक्षिण में स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज सहायक अभियंता रिचा गौतम को दिया गया था। जिनके अधीन कोटा दक्षिण के 80 वार्डों की सफाई व्यवस्था थी। काफी समय दो दोनों नगर निगमों में एक-एक ही स्वास्थ्य अधिकारी रहे। लेकिन व्यवस्था की दृष्टि से पहले कोटा उत्तर में और बाद में कोटा दक्षिण निगम में दो-दो और स्वास्थ्य अधिकारी बनाए गए। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों की जिम्मेदारी दोनों नगर निगमों में सहायक अभियंताओं को ही दी गई।

कोटा उत्तर में सतीश मीणा के साथ अजय बब्बर व कुलदीप प्रेमी को स्वास्थ्य अधिकारी का काम दिया गया। वहीं कोटा दक्षिण में रिचा गौतम के साथ सहायक अभियता कपिल पालीवाल व सजय विजय को स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज दिया गया। कोटा दक्षिण निगम में स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम के डिलीवरी होने पर उनके लम्बे अवकाश पर जाने व संजय वजय के स्थान पर सहायक अभियंता हरीश सोलंकी को स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज दिया गया। नगर निगम कोटा उत्तर में हाल ही में दोनों सहायक अभियंताओं अजय बब्बर व कुलदीप प्रेमी को स्वास्थ्य अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया है। जिससे फिर कोटा उत्तर निगम में एक स्वास्थ्य अधिकारी सतीश मीणा ही रह गए हैं। इनके पास सफाई व्यवस्था के अलावा जन स्वास्थ्य से संबंधित अन्य काम भी हैं।

कोटा दक्षिण में एचओ मुख्यालय का चार्ज: नगर निगम कोटा दक्षिण में दो नए प्रोग्रामर लगाए गए हैं। उनमें से एक को तो हैल्प लाइन का ंिचार्ज बनाया गया है। जबकि दूसरे प्रोग्रामर लेखराज महावर को कोटा दक्षिण में स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय का चार्ज देने की तैयारी है। इसके लिए महापौर ने आयुक्त को यूओ नोट भी लिखा है।

सफाई कर्मचारी कर रहे निरीक्षक का काम: नगर निगम में कर्मचारियों की कमी का आलम यह है कि यहां कोटा उत्तर हो या दक्षिण दोनों में ही सफाई कर्मचारियों व जमादारों से सेक्टरों पर स्वास्थ्य निरीक्षकों का काम लिया जा रहा है। कोटा दक्षिण में 9 सेक्टर हैं और कोटा उत्तर में 7। कोटा दक्षिण में तो कई पुराने सफाई कर्मचारियों व जमादारों के अलावा नए भर्ती सफाई कर्मचारियों से भी स्वास्थ्य निरीक्षक का काम लिया जा रहा है।

पहले भी अकेला ही कर रहा था काम: नगर निगम कोटा उत्तर के स्वास्थ्य अधिकारी सतीश मीणा का कहना है कि वे पिछले कई सालों से अकेले ही निगम में स्वास्थ्य अधिकारी का काम कर रहे थे। कुछ समय के लिए उनके साथ दो अधिकारियों को लगाया गया था। जिससे उन्हें सहायता मिल रही थी। लेकिन उन्हें स्वास्थ्य अधिकारी के पद से मुक्त करने पर फिर से कोटा उत्तर निगम के 70 वार्डों का जिम्मा उनके पास आया है। नए आयुक्त के आने व नई व्यवस्था होने तक उन्हें ही काम देखना है।

Next Story