राजस्थान

राज्यपाल ने रूण्डल ग्राम में विष्णु महायज्ञ में आहुतियां दी

mukeshwari
20 Jun 2023 11:56 AM GMT
राज्यपाल ने रूण्डल ग्राम में विष्णु महायज्ञ में आहुतियां दी
x

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को आमेर तहसील के रूण्डल ग्राम पहुंचे। उन्होंने वहां 51 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ में भगवान का स्मरण करते हुए आहुतियां दी। उन्होंने यज्ञ को सनातन संस्कृति से जुड़ा वैज्ञानिक कर्म बताते हुए भगवान श्री हरि को समर्पित विष्णु महायज्ञ को इस समय का श्रेष्ठतम यज्ञ बताया।

बाद में उन्होंने वहीं पाण्डाल में रूक कर महंत गणेशदास जी महाराज के मुख से श्रीमद्भागवत कथा का भी श्रवण किया। उन्होंने संत-महात्माओं की उपस्थिति में पावन विष्णु महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा के समन्वय को अनुपम और अलौकिक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने यहां कुछ समय व्यतीत किया था, इस रूप में भी इस स्थान का विशेष महत्व है।

बाद में उन्होंने यज्ञ स्थल के पास ही गोलोकवासी बालक नाथ जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया तथा उनके दिए उपदेशों का स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर सभी को चलने का आह्वान किया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने यज्ञ स्थल के पास पारस पीपल का पौधा भी लगाया। उन्होंने रूण्डल ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते हुए भगवान से देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story